Anupam Kher ने शुरू किया 'खूबसूरत सफर'; नए इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की दिखाई झलक
अनुपम खेर लगातार अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही एक्टर ने नए प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया है ।
बॉलीवुड दिग्गज अनुपम खेर (Anupam Kher) इंडस्ट्री में अपने अभिनय को लेकर खास तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इस बीच अनुपम खेर ने 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) में बेहतरीन भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच लगातार बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर ने भरपूर तारीफ भी बटोरी है। बता दें इसमें कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाया गया।
हाल ही में अनुपम खेर ने अपने फॉलोअर्स की उत्सुकता बढ़ाते हुए इशारा किया, ''कुछ नया होने वाला है। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि शो 'द सन इन लॉ' (The Son In Law) फ्लोर पर आ गया है।
अनुपम खेर ने शुरू की नई प्रोजेक्ट
अनुपम खेर (Anupam Kher) बीजी शेड्यूल में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं । हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह एकशो के क्लैपर बोर्ड को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए हैं, जबकि अनुपम खेर बैकग्राउंड में धुंधला दिखाई दे रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक और खूबसूरत सफर शुरू। #TheSonInLaw के पायलट शूट का पहला दिन। जय हो!"
करीब एक हफ्ते पहले की एक पिछली पोस्ट में, द कश्मीर फाइल्स स्टार ने अपनी एक खुशनुमा तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि "लॉस एंगल्स के रास्ते में!!! कुछ नया होने वाला है, मेरे दोस्तों। खैर, मुझे यह तस्वीर पसंद आई! और आप?"
राहुल भट्ट के निधन पर अनुपम खेर
अनुपम खेर अक्सर पोस्ट अपलोड कर फैंस के बीच अपडेट्स शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक पवित्र धागा (जनेऊ) पहने हुए एक व्यक्ति की रचनात्मक और शक्तिशाली तस्वीर शेयर की, जो खून से लथपथ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने राहुल भट के लिए न्याय की मांग की और टूटे हुए दिल का इमोटिकॉन भी लगाया। उन्होंने लिखा, "JusticeForRahulBhat" जैसा कि उन्होंने 14 मई को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लिया था।

Comments
Post a Comment