CSK versus MI IPL 2022: 'वो जल्द टीम इंडिया के लिए खेलेगा..', इस युवा प्लेयर की तारीफ में रोहित शर्मा ने पढ़े कसीदे

 मैच में चेन्नई टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 97 रन पर ही सिमट गई. जवाब में मुंबई टीम ने 14.5 में 5 विकेट गंवाकर 103 रन बनाते हुए मैच जीत लिया...





इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) टीमें आमने-सामने आई थीं. इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने बाजी मारी और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी.


मैच में डैनियल सैम्स और तिलक वर्मा जीत के हीरो रहे. सैम्स ने जहां तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता, तो वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 34 रन बनाते हुए कप्तान रोहित का दिल जीत लिया. मैच के बाद रोहित ने तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की और कहा कि वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट, टी20) खेलेगा.


'वानखेड़े में स्विंग और उछाल देख अच्छा लगा'


मैच जीतने के बाद रोहित ने कहा, 'शुरुआत में विकेट गिरने पर थोड़ा सा डर लगने लगा था, लेकिन हम यह अच्छे से जानते थे कि मैच हमारे ही पाले में रहेगा. वानखेड़े में हमने काफी क्रिकेट खेला है, इस वह से मैदान को हम अच्छे से जानते हैं. इस पिच पर स्विंग और उछाल देखकर अच्छा लगा. हम कुछ नए प्लेयर्स को मौका देना चाहते थे.'


तिलक वर्मा की टेक्निक और टेम्परामेंट कमाल


रोहित ने कहा, 'वह (तिलक वर्मा) शानदार प्लेयर है. वह अपना पहला सीजन खेल रहे हैं. उन्होंने काफी समझबूझ के साथ गेम खेला, जो आसान नहीं है. मुझे लगता है कि वह टीम इंडिया में जल्द ही तीनों फॉर्मेट खेलता दिखाई देगा. उसकी टेक्निक और टेम्परामेंट कमाल का है. जसप्रीत बुमराह के बारे में क्या कहें. उसपर ज्यादा नहीं कहूंगा, क्योंकि उसे पता होता है कि कब और कहां बॉल करनी है.'


मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया


मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 97 रनों पर ही सिमट गई. कप्तान धोनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. जबकि डैनियल सैम्स ने 16 रन देकर तीन अहम विकेट निकाले. जवाब में मुंबई टीम ने 14.5 ओवरों में मैच जीत लिया. MI ने 5 विकेट गंवाकर 103 रन बनाए. तिलक वर्मा ने नाबाद 34 रन बनाए.

Comments

Popular posts from this blog

Pelican Cbd Male Enhancement Gummies-Cost and Where To Purchase?

Truman CBD Gummies Male Enhancement - Help You Discover The Real Power of Men!

Prithviraj Versus Major: ट्रेलर मुकाबले में अक्षय कुमार का हाहाकार, हिंदी का नया रिकॉर्ड, तेलुगू में भी तगड़ा वार